1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुजफ्फरनगर में कबाड़ की दुकान में विस्फोट के कारण 2 की मौत, 5 अन्य घायल

मुजफ्फरनगर में कबाड़ की दुकान में विस्फोट के कारण 2 की मौत, 5 अन्य घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 25, 2018 01:33 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 01:33 pm IST

मुजफ्फरनगर के सरवट मार्ग इलाके में आज कबाड़ की एक दुकान में विस्फोट हो ने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

2 killed 5 injured in blast in Junkyard shop in...- India TV Hindi
2 killed 5 injured in blast in Junkyard shop in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के सरवट मार्ग इलाके में आज कबाड़ की एक दुकान में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी हरीश भदौरिया ने बताया कि सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में कबाड़ की दुकान में कुछ लोग सामान को अलग कर रहे थे तभी यह धमाका हुआ। (JDU का बड़ा बयान, कहा- अपने नेताओं पर लगाम कसे BJP, 2019 में नीतीश के बिना नहीं मिलेगी जीत )

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों और दमकल की गाड़ी को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया और बचाव अभियान शुरू किया गया। कबाड़ के सामान को अलग कर रहे ताजिम (50) और शहजाद (55) की मौत हो गई।

घायलों की पहचान युसूफ , नवाजिश , नौशाद , शोएब और कैसर बेगम के रूप में की गई है। घटना के वक्त वे दुकान के नजदीक से गुजर रहे थे। विस्फोट किस सामग्री के कारण हुआ है , इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत