Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अक्षरधाम मंदिर पर 2002 में हुए हमले का आरोपी मोहम्मद फारूक शेख गिरफ्तार

अक्षरधाम मंदिर पर 2002 में हुए हमले का आरोपी मोहम्मद फारूक शेख गिरफ्तार

Written by: India TV News Desk
Published : Nov 26, 2018 07:22 pm IST, Updated : Nov 26, 2018 07:22 pm IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी सऊदी अरब की उड़ान से अहमदाबाद वापस आ रहा था और विमान से उतरते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया

2002 Akshardham Temple Attack Accused Arrested In Ahmedabad airport- India TV Hindi
2002 Akshardham Temple Attack Accused Arrested In Ahmedabad airport

नई दिल्ली। गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर 2002 में हुए हमले का आरोपी गिरफ्तार हो गया है, हमले के 16 साल के बाद गुजरात पुलिस ने सोमवार को आरोपी मोहम्मद फारूख शेख को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सऊदी अरब की उड़ान से अहमदाबाद वापस आ रहा था और विमान से उतरते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मोहम्मद फारूख शेख पर आरोप है कि उसने 2002 में हुए गुजरात के अक्षरधाम हमले में वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है, इस हमले में 30 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस हमले के मुख्य आरोपी अब्दुल राशिद अजमेरी को पिछले साल ही गिरफ्तार किया है।

24 सितंबर 2002 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैएबा ने गुजरात के गांधीनगर में स्थित अक्षरधाम पर हमला किया था, दो दिन तक चले ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दोनो आतंकवादियों को मार गिराया था।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement