खंडवा: खंडवा-इंदौर रोड पर हुए बस- ट्रक के बीच टक्कर हादसे में मृतकों की संख्या 22 के करीब जा पहुंची है। शाम करीब साढ़े पांच बजे इंदौर से खंडवा की ओर आ रही एक निजी यात्री बस (एमपी 09 एफए 3025) सामने की ओर से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस में सवार लगभग 22 यात्री मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर देर से पहुंचे पुलिस प्रशासन द्वारा मौतों की पुष्टी की गई है। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया गया है। अभी कुछ लोगों की शिनाख्त हो सकी है जबकि कईं लोगों के शव क्षत विक्षत होने से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। गुरू कृपा की निजी यात्री बस है जो इंदौर से खंडवा आ रही थी।