1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेताजी से जुड़ी 25 और गुप्त फाइलें बजट सत्र के बाद होंगी सार्वजनिक

नेताजी से जुड़ी 25 और गुप्त फाइलें बजट सत्र के बाद होंगी सार्वजनिक

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 11, 2016 10:09 pm IST,  Updated : Mar 11, 2016 10:09 pm IST

नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से संबंधित 25 गुप्त फाइलों को संसद के चालू बजट सत्र के समापन के बाद जारी किया जाएगा। संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने आज यहां भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के

netaji- India TV Hindi
netaji

नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से संबंधित 25 गुप्त फाइलों को संसद के चालू बजट सत्र के समापन के बाद जारी किया जाएगा। संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने आज यहां भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के 125वें स्थापना दिवस कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, नेताजी के जीवन के बारे में लोगों में बहुत उत्सुकता है। हम नेताजी से संबंधित 25 गुप्त फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए तैयार हैं। इन्हें संसद के चालू बजट सत्र के बाद जारी किया जाएगा।

संसद का चालू बजट सत्र 13 मई को समाप्त होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नेताजी के 119वें जन्मदिवस 23 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी से जुड़ी करीब 100 गुप्त फाइलों को सार्वजनिक किया था। भारतीय अभिलेखागार के उप निदेशक संजय गर्ग ने कहा कि अभिलेखागार नेताजी से संबंधित गुप्त फाइलों के दूसरे सेट का डिजिटलीकरण कर रहा है। उन्होंने बताया, संस्कृति मंत्रालय से हमें नेताजी से संबंधित 25 फाइलों की दूसरी किश्त प्राप्त हुई है। हम इन सभी दस्तावेजों का डिजिटलीकरण कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा था कि जनवरी में 16,600 पेजों की ऐतिहासिक दस्तावेजों वाली फाइलें जारी की गयी थीं। इसमें नेताजी से संबंधित ब्रिटिश राज के समय से 2007 तक की दस्तावेज शामिल थे। भारतीय अभिलेखागार ने नेताजी से संबंधित सभी सार्वजनिक फाइलों के लिए एक विशेष समर्पित बेवसाइट भी शुरू की है।

पिछले साल के अक्तूबर माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी के परिजनों से मुलाकात की थी और नेताजी से संबंधित सभी फाइलों को सार्वजनिक करने की घोषणा की थी। 70 साल पहले नेताजी का लापता होना अभी तक एक रहस्य बना हुआ है। हालांकि नेताजी के लापता होने के संबंध में इससे पहले दो जांच आयोगों ने 18 अगस्त 1945 को ताइपे की एक विमान दुर्घटना में नेताजी की मौत हो जाने की बात कही थी, लेकिन एम के मुखर्जी की अगुवाई वाले तीसरे जांच आयोग ने नेताजी के जीवित होने संबंधी बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया था।

एनएआई के 125 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर शर्मा ने एनएआई का प्रतीक चिन्ह भी जारी किया। इसके अलावा 125 रपये का स्मारक सिक्का और बाजार में चलने वाला 10 रपये का सिक्का भी जारी किया। समारोह में संस्कृति मंत्री को पांच रपये का स्मारक डाक टिकट और नेताजी के भाई अमिय नाथ बोस के निजी कागजातों वाली डीवीडी भी भेंट की गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत