1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब गुरुग्राम में हैवानियत की वारदात, 25 साल की महिला से गैंगरेप करने के बाद बेरहमी से पीटा

अब गुरुग्राम में हैवानियत की वारदात, 25 साल की महिला से गैंगरेप करने के बाद बेरहमी से पीटा

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2020 08:48 am IST,  Updated : Oct 05, 2020 08:48 am IST

गुरुग्राम में रविवार को तड़के 25 वर्षीय एक महिला के साथ चार पुरुषों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

अब गुरुग्राम में...- India TV Hindi
अब गुरुग्राम में हैवानियत की वारदात, 25 साल की महिला से गैंगरेप करने के बाद बेरहमी से पीटा Image Source : INDIA TV (REPRESENTATIONAL IMAGE)

गुरुग्राम: गुरुग्राम में रविवार को तड़के 25 वर्षीय एक महिला के साथ चार पुरुषों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है और सभी आरोपियों को अपराध के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त करन गोयल ने फोन पर कहा कि घटना गुड़गांव के डीएलएफ फेज 2 में हुई। उन्होंने कहा कि सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें से तीन डिलीवरी ब्वॉय हैं। गोयल ने कहा कि चार आरोपियों में से एक शनिवार रात गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास महिला से मिला और उसे एक बिल्डर के कार्यालय में ले गया। उसी कार्यालय में यह अपराध हुआ। अन्य तीन आरोपी वहां मौजूद थे।

एसीपी ने कहा कि आरोपियों ने महिला के विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा और दीवार से उसका सिर दे मारा। उन्होंने बताया कि महिला गंभीर रुप से घायल है और उसे गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। महिला के रोने की आवाज सुनकर परिसर का एक सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचा और पुलिस को सतर्क किया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत