नई दिल्ली: इंडिया टीवी के मशहूर शो आप की अदालत के शानदार 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस बेहद खास मौके पर इंडिया टीवी उन दर्शकों को एक खास मौका दे रहा है, जिनके प्यार और भरोसे ने आप की अदालत को 25 साल से नंबर वन शो बनाकर रखा है। ये मौका है शो में बतौर ऑडियेंस शामिल होने का।
Related Stories
इसके लिए इसबार इंदौर के ट्रेसर आईलेन्ड मॉल में आप की अदालत का वो कटघरा रखा गया है, जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियों ने जनता के वकील रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए। आप भी इस कटघरे के जरिए 'आप की अदालत' का हिस्सा बन सकते हैं। बस आपको करना ये है कि उस कटघरे में बैठकर अपनी तस्वीर खींचनी है फिर उसे इंडिया टीवी की वेबसाइट पर अपलोड कर देना है। इसकी शुरुआत हो चुकी है और इंदौर के बाद जल्द ही आपके शहर में भी आप की अदालत का कटघरा आपके लिए ये लाइफ टाइम मौका लेकर पहुंचेगा।