नई दिल्ली: साईबर सिटी गुड़गांव में बलात्कार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला भी चौकाने वाला है मूल रुप से भिवानी की रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि 6 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
महिला का आरोप है कि उसके पति के दोस्त उसे घर छोड़ने के बहाने गाडी़ में बिठा कर ले गए और सुखराली इलाके में ले जा कर बारी बारी सभी 6 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।
महिला ने सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दी कि शुक्रवार शाम जब वो मार्केट गई थी तो उसके पति का दोस्त उसे ये कहकर अपने साथ ले गया कि चलो आपको घर पर छोड़ देता हूं लेकिन आरोपी महिला को अपने साथ सुखराली इलाके में ले गया । जहां पर पांच लोग कमरे पर थे और सभी ने महिला के साथ गैंगरेप किया।
महिला शनिवार सुबह करीब 5 बजे उनके चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची जिसके बाद महिला अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्यवाई करते हुए 6 लोग कल्लू, सरदानन्द, नरेन्द्र, नवीन, श्रवण और कुनाल के खिलाफ गैंगरेप की धारा के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सभी आरोपी गुड़गांव में ड्राइवरी का का काम करते हैं। पांच आरोपी हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं जबकि छठा आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला है।