कुपवाड़ा: जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा (कुपवाड़ा) में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस तीनों गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ कर इनके फैले जाल के बारे में पता कर रही है।
पुलिस की गिरफ्त में आए ये तीनों आतंकी जैश -ए-मोहम्मद के हैं। तीनों आतंकियों के नाम गुलाम नबी, अमर मुस्ताक और इस्फाक अहमद हैं। तीनों आरोपियों पर पिछले एक साल से जम्मू कश्मीर में हिजबुल के कमांडर के साथ सक्रिय होने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक हाल में पिछली दो तीन घटनाओं में भी इन आतंकियों का हाथ था। ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
देखे वीडियो-