1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में कोरोना वायरस के तीन और नए मामले, कुल संख्या 28 पहुंची

राजस्थान में कोरोना वायरस के तीन और नए मामले, कुल संख्या 28 पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2020 11:37 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 11:37 pm IST

राजस्थान में रविवार को तीन और लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इससे राज्य में अब तक कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या 28 हो गई है।

राजस्थान में कोरोना...- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस के तीन और नए मामले, कुल संख्या 28 पहुंची

जयपुर: राजस्थान में रविवार को तीन और लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इससे राज्य में अब तक कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या 28 हो गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भीलवाड़ा, झुंझुनूं और जोधपुर में एक एक व्यक्ति कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाया गया।

राज्य में अभी तक 28 लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड- 19 पॉजिटिव के कुल मामलों में 13 भीलवाडा के हैं और 4 झुंझुनू के हैं।

सिंह ने बताया कि आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए सरकार एक लाख लोगों को पृथक केंद्र सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में है।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत