1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: शालीमार बाग में घर में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत, चार अन्य झुलसे

दिल्ली: शालीमार बाग में घर में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत, चार अन्य झुलसे

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2019 10:43 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 10:43 pm IST

उत्तर पश्चिम दिल्ली में शालीमार बाग के एक मकान में शनिवार को आग लग जाने से तीन महिलाओं की जलकर मौत हो गयी जबकि चार अन्य झुलस गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

Delhi Fire- India TV Hindi
Delhi Fire

नयी दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली में शालीमार बाग के एक मकान में शनिवार को आग लग जाने से तीन महिलाओं की जलकर मौत हो गयी जबकि चार अन्य झुलस गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अनुसार उसे शाम छह बजकर पांच मिनट पर आग लगने की खबर मिली। उसके बाद आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं । 

अधिकारियों के अनुसार आग में झुलस गये लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां किरण (60), सोमवती (57) और कामतादेवी (75) की मौत हो गयी। वामशिखा (14), अक्षित (15), ईना (27) और लाजवंती (68) का इलाज चल रहा है। अग्निशमन विभाग के अनुसार सात बजकर 55 मिनट पर आग को काबू में लाया जा सका। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत