1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलूरू: स्कूल में 3 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न

बेंगलूरू: स्कूल में 3 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 04, 2015 11:20 am IST,  Updated : Aug 04, 2015 01:15 pm IST

बेंगलूरू: यहां के इंदिरानगर में 3 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके स्कूल में कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया। कल स्कूल से लौटने के बाद लड़की ने दर्द की शिकायत की जिसके बाद

स्कूल में 3 साल की...- India TV Hindi
स्कूल में 3 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न, केस दर्ज

बेंगलूरू: यहां के इंदिरानगर में 3 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके स्कूल में कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया।

कल स्कूल से लौटने के बाद लड़की ने दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसके माता-पिता को इस घटना के बारे में जानकारी हुयी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि कल शाम बोवरिंग में लड़की का चिकित्सा परीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून (POSCO) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत