1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर: आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, 38 किलो विस्‍फोटक बरामद

जम्‍मू-कश्‍मीर: आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, 38 किलो विस्‍फोटक बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2019 01:23 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 01:27 pm IST

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से सामान्य होते हालात पर ग्रहण लगाने के लिए आतंकी नेटवर्क एक्टिव हो गया है। लेकिन हमारे मुस्तैद सुरक्षाबल ऐसी किसी भी कार्रवाई को नाकाम कर रहे हैं।

jammu Kashmir- India TV Hindi
jammu Kashmir Image Source :

जम्‍मू कश्‍मीर में धारा 370 हटने के बाद से सामान्‍य होते हालात पर ग्रहण लगाने के लिए आतंकी नेटवर्क एक्टिव हो गया है। लेकिन हमारे मुस्‍तैद सुरक्षाबल ऐसी किसी भी कार्रवाई को नाकाम कर रहे हैं। आज ऐसी आतंकियों की ऐसी ही नापाक कार्रवाई को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।

जम्‍मू कश्‍मीर के कठुआ जिलेके बिल्‍लावर में एक ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने 38किलो गन पाउडर बरामद किया है। इसे किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए ले जाया जा रहा था। फिलहाल स्‍थानीय पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। 

अधिकारियों ने बताया कि बिलावर तहसील की मल्हार पट्टी में सुरक्षा बल तलाशी ले रहे थे, तभी यह विस्फोटक बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत