1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयपुर: आतिशबाजी के दौरान 350 लोग घायल, 45 जगह लगी आग

जयपुर: आतिशबाजी के दौरान 350 लोग घायल, 45 जगह लगी आग

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2015 04:40 pm IST,  Updated : Nov 12, 2015 04:40 pm IST

जयपुर: दीपावली के मौके पर जयपुर में आतिशबाजी के दौरान और सड़क हादसों में कम से 350 लोग घायल हो गये। इस दौरान 45 स्थानों पर आग लगी जिनमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आतिशबाजी के दौरान 350...- India TV Hindi
आतिशबाजी के दौरान 350 लोग घायल, 45 जगह लगी आग

जयपुर: दीपावली के मौके पर जयपुर में आतिशबाजी के दौरान और सड़क हादसों में कम से 350 लोग घायल हो गये। इस दौरान 45 स्थानों पर आग लगी जिनमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सवाई मान सिंह चिकित्सालय और जयपुर पुलिस आयुक्त ने यह जानकारी दी।

अस्पताल के आपातकालीन विभाग के प्रभारी डॉ जगदीश मोदी ने आज यहां बताया कि अस्पताल में 250 मरीज दुर्घटना के कारण घायल होने के बाद इलाज के लिये भर्ती किये गये। 86 लोगों को आतिशबाजी के दौरान झुलसने के कारण अस्पताल लाया गया था और उनमें से सात लोगों को भर्ती किया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि अस्पताल लाये गये घायलों में हर उम्र के लोग शामिल थे। कुछ अन्य अस्पतालों में भी आतिशबाजी के कारण घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि कल रात शहर में 45 स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली, लेकिन कोई बडी दुर्घटना नहीं घटी। आग की अधिकतर घटनाओं में समय पर काबू पा लिया गया और कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

जयपुर पुलिस आयुक्त जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि दीपावली का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया गया। शहर में इस अवसर पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के माकूल इंतजाम किये थे। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और कहीं से भी किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रात्रि गश्त के लिये तैनात किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत