1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दर्दनाक: झारखंड में छठ पूजा के दौरान 4 बच्चों की नदी में डूबने से मौत

दर्दनाक: झारखंड में छठ पूजा के दौरान 4 बच्चों की नदी में डूबने से मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2021 03:37 pm IST,  Updated : Nov 09, 2021 06:04 pm IST

इस हादसे में महेश सिंह के बेटे मुन्ना सिंह, मदन सिंह की बेटी सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की बेटी सोनाक्षी कुमारी और अजय शर्मा की बेटी दीक्षा कुमारी की मौत हो गई। बच्चों को गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिय।

झारखंड में छठ पूजा के दौरान 4 बच्चे नदी में डूबे- India TV Hindi
झारखंड में छठ पूजा के दौरान 4 बच्चे नदी में डूबे Image Source : PIXABAY

झारखंड: झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह गांव में मंगलवार को छठ पूजा उत्सव के दौरान दस वर्ष से कम उम्र के चार बच्चे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि महिलाओं के साथ बच्चे भी स्नान करने नदी में आए थे, उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज छठ पर्व पर प्रातः स्नान करने महिलाओं के साथ बच्चे नदी तट पर गये थे जहां महेश सिंह का पुत्र मुन्ना सिंह, मदन सिंह की पुत्री सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी और बोकारो के अजय शर्मा की पुत्री दीक्षा कुमारी नदी में गहरे पानी में चले जाने से डूब गयी।

उन्होंने बताया कि इससे इन बच्चों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बच्चों को आनन फानन में नदी से बाहर निकाल कर गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों ने बताया कि नदी में पानी काफी था और बच्चों को गहराई का अंदाजा नहीं लगा।

उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम बतायी गयी है। उन्होंने बताया कि दीक्षा छठ पूजा के लिए बोकारो से अपने नानी के घर मंगरोडीह आयी थी। इस घटना से गांव में मातम छा गया है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है। गिरिडीह जिले की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत