1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में बिजली गिरने से 4 की मौत

बिहार में बिजली गिरने से 4 की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 21, 2015 12:05 pm IST,  Updated : May 21, 2015 12:08 pm IST

पटना: बिहार के मधेपुरा और सहरसा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं हैं। हादसे में दो लोग झुलस

बिहार में बिजली गिरने...- India TV Hindi
बिहार में बिजली गिरने से 4 की मौत

पटना: बिहार के मधेपुरा और सहरसा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं हैं। हादसे में दो लोग झुलस गए। पुलिस के अनुसार, मधेपुरा जिले में कुरसैना पंचायत के बघवादियारा गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई, जबकि ग्वालापाड़ा क्षेत्र में वज्रपात से खेत में काम कर रहे ब्रह्मदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो ग्रामीणों के झुलसने की भी खबर है।

जिले के मुरलीगंज प्रखंड के नवटोल पंचायत के विष्णुपुर गांव में खेत में घास काट रही महिला पिंकी देवी की मौत भी वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।

इधर, सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में मुंगराहा पुल के समीप वज्रपात से मुलेश्वर सदा की मौत हो गई। सदा अपने खेत में काम कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत