1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

J&K: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 20, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 07:33 pm IST

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आरामपोरा इलाके में सैन्य गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की...

representational image- India TV Hindi
representational image

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। रक्षा प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है।

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया, ‘‘प्रदेश के कुपवाड़ा जिले के आरामपोरा इलाके में एक अभियान में चार आतंकवादी मारे गए हैं। यह अभियान अब भी जारी है।’’

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आरामपोरा इलाके में सैन्य गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। इस पर सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया, ‘‘लगभग साढे तीन बजे सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई थी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत