1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लड़कियों का आरोप- गर्ल्स हॉस्टल में इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी पैड मिलने पर वार्डन ने निवस्त्र करके ली तलाशी

लड़कियों का आरोप- गर्ल्स हॉस्टल में इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी पैड मिलने पर वार्डन ने निवस्त्र करके ली तलाशी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2018 09:39 am IST,  Updated : Mar 26, 2018 09:42 am IST

मध्य प्रदेश पिछले कुछ समय से महिला विरोधी अपराधों को लेकर चर्चा में है।

हॉस्टल के गेट पर...- India TV Hindi
हॉस्टल के गेट पर पर्दशन करती छात्रा।

भोपाल: पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश महिलाओं पर होने वाले अपराधों को लेकर लगातार खबरों में बना हुआ है। जहां एक तरफ सामने आ रहे एक के बाद कई रेप के मामलों के बाद पुलिस की सख्ती की खबर सुर्खियों में हैं। तो वहीं अब डॉ हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी, सागर में नया विवाद सामने आया है। यहां एक हॉस्टल की 40 लड़कियों ने हॉस्टल की वार्डन पर निवस्त्र करके तलाशी लेने का आरोप लगाया है। लड़कियों इसके खिलाफ हॉस्टल के सामने प्रदर्शन किया है। लड़कियों का आरोप है कि हॉस्टल के वार्डन ने हॉस्टल परिसर में इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी पैड मिलने पर सभी लड़कियों को निवस्त्र करके तलाशी ली है।

जिसके बाद लड़कियों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया है। पिछले कुछ दिनों से एमपी महिला विरोधी अपराधों को लेकर खबरों में हैं। दो दिन पहले ही भोपाल में एक लड़की किडनैप करके उसके साथ गैंग रेप की खबर मीडिया में आई थी। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुलिस के इस तरह के अपराधों पर सख्ती से निपटने की बात कह चुके हैं। जिसके बाद मध्य प्रदेश की सड़कों पर पुलिस मनचलों के खिलाफ अभियान चला रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत