नई दिल्ली: 21 जून को दिल्ली के राजपथ पर होने वाले योगा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 177 देशों ने मंज़ूरी दी है और दिलचस्प बात ये है कि इनमें 47 मुस्लिम देश हैं।
विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेंलन में ये जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में 47 मुस्लिम देश हिस्सा लेंगे जो इसके सह-प्रायोजक भी हैं।
उल्लेखनीय है कि योगा कर्यक्रम को लेकर भारत में कुछ मुस्लिम संगठनों को एतराज़ है।
सुश्री स्वराज ने कहा कि इतने देशों की कार्यक्रम के लिए मंज़ूरी मिलना अपने आप में एक रिकार्ड है। इसके पहले दक्षिण अफ़्रीक़ा के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 168 देशों ने मंज़ूरी दी थी।
शवराज ने कहा कि रमज़ान की वजह से कार्यक्रम की कोई समय सीमा नहीं रखी गई है।
उन्होंने बताया कि यमन को छोड़कर 192 देशों में भारतीय दूतावास में ये कार्यक्रम होगा।
विदेश मंत्री ने बताया कि जगह की कमी की वजह से योगा कार्यक्रम में राजपथ पर 35 हज़ार लोग जमा होंगे।