1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यमन से 484 लोग जलमार्ग से कोच्चि पहुंचे

यमन से 484 लोग जलमार्ग से कोच्चि पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : Apr 18, 2015 05:53 pm IST,  Updated : Apr 18, 2015 05:53 pm IST

कोच्चि: दो भारतीय जहाज -एमवी कोरल्स और एमवी कावारत्ती- शनिवार को 484 लोगों को लेकर सुरक्षित कोच्चि तट पर पहुंचे। राजनीतिक संकट से जूझ रहे यमन से 73 भारतीयों, 336 बांग्लादेशी और 75 यमनी नागरिकों

यमन से 484 लोग जलमार्ग से...- India TV Hindi
यमन से 484 लोग जलमार्ग से कोच्चि पहुंचे

कोच्चि: दो भारतीय जहाज -एमवी कोरल्स और एमवी कावारत्ती- शनिवार को 484 लोगों को लेकर सुरक्षित कोच्चि तट पर पहुंचे। राजनीतिक संकट से जूझ रहे यमन से 73 भारतीयों, 336 बांग्लादेशी और 75 यमनी नागरिकों को सुरक्षित निकालकर भारतीय जहाजों ने यहां तक पहुंचाया।

केरल के प्रवासी मामलों के मंत्री के. सी. जोसेफ जहाजों के स्वागत के लिए जिलाधिकारियों के साथ यहां मौजूद थे।

जोसेफ बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ मिलकर नागरिकों को यमन से निकालकर लाने का प्रबंध देख रहे हैं।

जोसेफ ने बताया कि जहाजों के तट पर पहुंचने के बाद बांग्लादेशी नागरिकों से जहाज पर ही रहने के लिए कहा गया है। बांग्लादेश से दो विशेष विमान शाम आठ बजे यहां हवाईअड्डे पहुंचेंगे और फिर सभी नागरिक उनपर सवार होकर स्वदेश लौटेंगे।

भारतीय मूल के 75 यमनी नागरिकों में से दो को तबियत बिगड़ने की वजह से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शेष को मुंबई भेज दिया गया।

कुल 73 भारतीय नागरिकों में से 17 केरल के रहने वाले हैं, जबकि शेष देश के दूसरे हिस्सों से हैं। राज्य सरकार भारतीय रेलवे के सहयोग से सभी प्रवासियों को उनके घर भेजने का प्रबंध कर रही है।

यात्रियों को लेकर आज कोच्चि पहुंचे दोनों जहाज 12 अप्रैल को जिबूती से रवाना हुए थे, जो यमन का पड़ोसी देश है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत