1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु: युवती से रेप और मारपीट के आरोप में 5 अरेस्ट, आरोपियों में एक महिला भी शामिल

बेंगलुरु: युवती से रेप और मारपीट के आरोप में 5 अरेस्ट, आरोपियों में एक महिला भी शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2021 07:46 am IST,  Updated : May 28, 2021 10:42 am IST

एक युवती के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और उससे दुष्कर्म करने के मामले में पांच अवैध बांग्लादेशियों को यहां गिरफ्तार किया गया है।

बेंगलुरु: युवती से रेप...- India TV Hindi
बेंगलुरु: युवती से रेप और मारपीट के आरोप में 5 अरेस्ट, आरोपियों में एक महिला भी शामिल   Image Source : TWITTER- @ASSAMPOLICE

बेंगलुरु: एक युवती के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और उससे दुष्कर्म करने के मामले में पांच अवैध बांग्लादेशियों को यहां गिरफ्तार किया गया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इनमें से 2 आरोपियों ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि सुबह 5 बजे पुलिस 4 आरोपियों को लेकर क्राइम सीन को रिक्रिएट करने NRI कॉलोनी पहुंची, उस दौरान 4 में से 2 आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद अपने बचाव में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। 2 आरोपियों के पैरों पर गोली चलाकर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

बेंगलुरू पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वीडियो क्लिप के आधार पर एक महिला समेत पांच आरोपियों को तत्काल खोजा गया और बेंगलुरु शहर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। वीडियो में ये लोग युवती से दुष्कर्म करते और उसका उत्पीड़न करते दिख रहे हैं।’’ फिलहाल पीड़िता पड़ोस के एक राज्य में है और पुलिस दल उसका पता लगाने के लिए रवाना हो गया है ताकि उसे जांच में शामिल किया जा सके। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी बांग्लादेश से ताल्लुक रखते हैं और आर्थिक लेनदेन के विवाद पर इस घटना को अंजाम दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक घटना तकरीबन 6 दिन पुरानी है लेकिन आरोपियों ने इसे सोशल मीडिया में पोस्ट किया जिससे ये नार्थ ईस्ट राज्यों में वायरल हो गया। असम पुलिस ने इन आरोपियों की तस्वीर ट्वीट करके इनकी जानकारी भी मांगी थी लेकिन अब ये पता चला कि ये घटना बेंगलुरु के राममूर्ति नगर में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे और किसी आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया और उसे टॉर्चर किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत