1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: सेना ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की, 5 आतंकियों को मार गिराया

J&K: सेना ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की, 5 आतंकियों को मार गिराया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2017 11:16 pm IST,  Updated : Aug 07, 2017 11:18 pm IST

सेना ने आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से माछिल सेक्टर में घुसपैठ की आतंकवादियों की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया और 5 आतंकवादियों को मार गिराया।

army- India TV Hindi
army

श्रीनगर: सेना ने आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से माछिल सेक्टर में घुसपैठ की आतंकवादियों की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया और 5 आतंकवादियों को मार गिराया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया, सतर्क जवानों ने आज माछिल सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।

उन्होंने कहा कि अभियान में पांच आतंकी मारे गये। अंतिम खबर आने तक अभियान जारी था। प्रवक्ता के अनुसार तलाशी के दौरान सेना ने पांच हथियार बरामद किये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत