1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मदरसे से छुड़ाई गईं 51 लड़कियां, संचालक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में मदरसे से छुड़ाई गईं 51 लड़कियां, संचालक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 30, 2017 07:02 am IST,  Updated : Dec 30, 2017 06:38 pm IST

पुलिस ने लखनऊ के सआदतगंज इलाके के एक मदरसे से शुक्रवार रात 51 लड़कियों को मुक्‍त कराकर मदरसे के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. मैनेजर पर यौन शोषण और लड़कियां सप्लाई करने का आरोप है

Girls rescued from madarsa- India TV Hindi
Girls rescued from madarsa

लखनऊ: पुलिस ने लखनऊ के सआदतगंज इलाके के एक मदरसे से शुक्रवार रात 51 लड़कियों को मुक्‍त कराकर मदरसे के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. मैनेजर पर यौन शोषण और लड़कियां सप्लाई करने का आरोप है. मैनेजर की गिरफ्तारी मुक्‍त करायी गई लड़कियों के बयान के आधार पर की गई है. काजी तैयब जिया नाम के इस आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक उन्हें मदरसे में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ यौनशोषण किये जाने की शिकायत मिली थी जिसके बाद जामिया खदीजातुल लीलनवात मदरसे पर छापा मारा गया.

छापे से नाराज़ स्‍थानीय लोगों ने पहले तो मदरसे को घेर लिया लेकिन पुलिस जब अंदर से 51 लड़कियों को निकाल कर बाहर लाई तो लोग शांत हो गए. एसएसपी ने बताया कि मदरसे में कुल 125 लड़कियां पढ़ती हैं. छात्राओं ने आरोप लगाया है कि मदरसे का प्रबंधक और संचालक मो. तैयब ज़िया सभी का यौनशोषण कर रहा था. 

जानकारी के मुताबिक मदरसे की छत पर चढ़कर छात्राओं ने पर्ची फेंककर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। वहीं एक पीडि़ता ने संचालक मो. तैयब जिया पर लड़कियां सप्‍लाई करने का भी आरोप लगाया है.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत