1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Odd-Even फॉर्मूला: दूसरे चरण के शुरुआती 5 घंटों में कटे 511 चालान

Odd-Even फॉर्मूला: दूसरे चरण के शुरुआती 5 घंटों में कटे 511 चालान

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2016 04:22 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 04:23 pm IST

नई दिल्ली: सम-विषम के दूसरे चरण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली यातायात पुलिस ने आज सुबह शुरुआती पांच घंटों में 500 से अधिक व्यक्तियों के चालान काटे हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय

delhi odd even- India TV Hindi
delhi odd even Image Source : PTI

नई दिल्ली: सम-विषम के दूसरे चरण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली यातायात पुलिस ने आज सुबह शुरुआती पांच घंटों में 500 से अधिक व्यक्तियों के चालान काटे हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यातायात नियंत्रित करने के लिए आज से सम-विषम योजना का दूसरा चरण लागू किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर 1 बजे तक दक्षिणी दिल्ली में सबसे ज्यादा 129 चालान काटे गए, जबकि इसके बाद दिल्ली के पश्चिमी इलाके में कुल 108 चालान काटे गए। अधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर आज सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक 511 चालान काटे गए।

उन्होंने बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस ने रणनीतिक रूप से शहर के 200 स्थानों को चयनित किया था। इन स्थानों में करीब 2,000 अधिकारियों को तैनात किया गया था। ट्रैफिक की आवाजाही के हिसाब से यहां तीन से 10 अधिकारियों के दल को सम-विषय योजना के क्रियान्वयन एवं उल्लंघन करने वालों का चालान काटने के लिए नियुक्त किया गया था।

सम-विषम योजना का दूसरा चरण कुल 15 दिन के लिए है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना की शुरुआत करते हुए लोगों से इसमें शामिल होने और योजना का सफल बनाने की अपील की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत