1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajasthan Coronavirus Updates: राजस्थान में मिले 57 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 520

Rajasthan Coronavirus Updates: राजस्थान में मिले 57 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 520

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2020 03:26 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 03:26 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 500 के पार चली गई। अधिकारियों ने बताया कि 57 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 520 हो गई है।

Coronavirus in Rajasthan- India TV Hindi
Coronavirus in Rajasthan

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 500 के पार चली गई। अधिकारियों ने बताया कि 57 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 520 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में 15 नए मामले सामने आए। इन सभी के नमूने घर-घर सर्वे के दौरान लिए गए थे। वहीं ईरान से लाकर जैसलमेर में ठहराए गए आठ और लोग संक्रमित पाए गए हैं।

जोधपुर के नागौरी गेट इलाके में पहले से ही संक्रमित पाए गए एक व्यक्ति के संपर्क में आए आठ और लोग वायरस से संक्रमित मिले हैं। नए मामलों में 12 बांसवाड़ा में, आठ पोकरण में व तीन झालावाड़ में आए हैं। इस बीच, वायरस संक्रमित एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बृहस्पतिवार शाम मौत हो गई। राज्य में एक अधिकारी के अनुसार, ‘‘ रामगंज जयपुर से 65 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला को बुधवार को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया के साथ उच्च रक्तचाप की शिकायत थीं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई।'

जयपुर के रामगंज इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण से यह पहली व शहर में दूसरी मौत है। इससे पहले पांच अप्रैल को गलता घाट के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से हुई मौतों की संख्या आठ हो गई है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत