1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना में गंगा नदी में एक ही परिवार के 6 लोग डूबे, 4 का शव बरामद

पटना में गंगा नदी में एक ही परिवार के 6 लोग डूबे, 4 का शव बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2017 05:31 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 05:31 pm IST

पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करने गए एक ही परिवार के छह लोग डूब गए। इनमें से चार लोगों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Ganga- India TV Hindi
Ganga

पटना: बिहार के पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करने गए एक ही परिवार के छह लोग डूब गए। इनमें से चार लोगों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मरांची गांव के रहने वाले पवन सिंह अपने पोते-पोती के साथ घर के पास ही गंगा नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान ही पंकज की पोती मृदुला गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने में पवन सहित अन्य लोग भी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से चार लोगों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पवन सिंह (60), काजल (13), मृदुला (11) और मौला (10) के रूप में की गई है। दो लापता बच्चों की तलाश जारी है। घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत