नोएडा में पानी में डूबकर जिस इंजीनियर की मौत हो गई थी, उसका मौत से पहले का Video सामने आ गया है। युवक इस वीडियो में मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कर बैठा दिखाई दिया है।
नोएडा में एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर इंजीनियर की मौत हो गई थी। मौत के करीब 72 घंटे के बाद कार बरामद कर ली गई है। जानें कैसे हुई लापरवाही, अबतक क्या हुई कार्रवाई?
उत्तर प्रदेश के नोएडा में इंजीनियर युवराज मेहता की डूबकर मौत के मामले में लगातार हंगामा जारी है। अब इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बयान जारी किया है और कहा है कि कोई भी जवाबदेही नहीं है।
रांची के हटिया डैम में कार गिरने से तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें जमशेदपुर के प्रधान जिला जज के दो बॉडीगार्ड शामिल हैं। कार में सवार चौथा व्यक्ति लापता है। शुरुआती जांच में पता चला कि ड्राइवर के नियंत्रण खोने से कार डैम में गिर गई।
झारखंड के धनबाद जिले में तेलमुच्छो घाट के पास दामोदर नदी में बुधवार शाम को स्नान करते समय चार युवकों की डूबने से की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हो गए।
छठ पूजा के दौरान हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक तालाब में दो लड़कियां गुनगुन कुमारी (11) और रूपा तिवारी (12) डूब गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में अरब सागर में एक ही परिवार के तीन सदस्य डूब गए हैं। पुलिस ने बताया है कि चार अन्य लोग लापता भी हैं।
सर्च ऑपरेशन में SDRF और पीएसी के अलावा आगरा व इटावा की टीमें शामिल हैं। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश का काम जारी है।
जिस तालाब में डूबने से दो महिलाओं और उनकी बेटियों की मौत हुई है। वह तालाब खेत से मिट्टी निकालने से बना था। इस हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोग एक ही परिवार के थे।
राजस्थान के भीलवाड़ा में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। भतीजे को डूबने से बचाने गए मां और बेटे तीनों की डबूने के कारण मौत हो गई है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।
पुणे जिले के चाकन क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोग अलग-अलग जलाशयों में बह गए। नांदेड़ जिले के गडेगांव में एक नदी में तीन लोग बह गए।
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में भूटान के एक सैनिक की डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, भूटानी सैनिक पांच महीने की ट्रेनिंग पर भारत आया था।
सरायकेला के डैम में छह युवक नहाने गए थे। इनमें से चार ने छलांग लगाई और उनका सिर पत्थर से टकरा गया। चारों पानी में ही बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। दो युवक बाहर ही खड़े थे। उन्होंने घटना के बारे में सभी को बताया।
पश्चिम बंगाल में हर दिन 25 से ज्यादा लोग डूबने से मरते हैं, जिनमें आधे बच्चे होते हैं। एक सर्वे में सामने आया है कि 1–9 साल के बच्चे सबसे ज्यादा खतरे में हैं।
विदिशा जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है, जिससे तटीय क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में घर से बकरी चराने निकलीं तीन लड़कियों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है। बता दें कि जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चिंचोटी झरने में सोमवार को दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। यहां छह दोस्तों का ग्रुप पिकनिक मनाने आया था, इस दौरान ये हादसा हुआ।
पाकिस्तान की स्वात नदी में आई भयानक बाढ़ में एक ही परिवार के 18 लोग डूब गए हैं। इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है।
राजस्थान के टोंक जिले में आठ युवकों की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने नदी से युवकों के शवों को बाहर निकाला।
नदी पार करते समय नाव पलट गया, जिसमें सवार परिवार के चारों सदस्य नदी में डूब गए। इस हादसे में दो बच्चों की जान चली गई, जबकि मां लापता है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़