1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा; कांटी एनटीपीसी डैम में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा; कांटी एनटीपीसी डैम में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

 Published : Jul 10, 2026 11:09 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 11:09 pm IST

मुजफ्फरपुर के कांटी एनटीपीसी डैम में नहाने के दौरान 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

muzaffarpur kanti ntpc dam accident- India TV Hindi
मुजफ्फरपुर बिहार डैम हादसा Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कांटी थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी डैम में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे थे, तभी गहरे पानी में डूबने से उन तीनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया, जबकि पीड़ित परिवारों में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नहाने के लिए पानी में उतरे थे बच्चे 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों बच्चे डैम के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान नहाने के लिए पानी में उतरने पर उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। तैरना नहीं आने के कारण तीनों डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनते ही उन्हें बचाने की कोशिश की

डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत

स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण तत्काल डैम में उतरे। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला जा सका। उस समय उनकी सांसें चल रही थीं, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसकेएमसीएच लेकर पहुंचे। हालांकि, बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

3 घरों के बुझे चिराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

एक साथ तीन बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। तीन घरों के चिराग बुझने से अस्पताल से लेकर गांव तक परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डैम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों के वहां पहुंचने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

(रिपोर्ट- संजीव कुमार)

ये भी पढ़ेःं ठेकेदार की पत्नी से इश्क, फिर ब्लैकमेलिंग और मर्डर, हाजीपुर में मजदूर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।