बिहार के मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के गढ़वा खजुरिया गांव में धान के खेत के पास पानी से भरे गड्ढे से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 22 बर्षीय जमालुद्दीन उर्फ अंगूर के रूप में हुई है जो इसी गांव का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले तीन दिनों से लापता था जिसका खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच उसका शव की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या कर शव को पानी में फेंकने की आशंका जताई है।फिलहाल, मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
तीन दिन पहले हुआ था गायब
परिजनों के मुताबिक, जमालुद्दीन उर्फ अंगूर तीन दिन पहले अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को धान के खेत में पानी भरे गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ। मृतक सात भाइयों में पांचवें स्थान पर था।
शव की स्थिति नहीं है अच्छी
शव की स्थिति को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। युवक की एक आं और जीभ बाहर निकली हुई प्रतीत हो रही थी। हालांकि, शरीर पर बाहर से चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं दिखे। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
ग्रामीणों की सूचना पर कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर डीएसपी जितेश पांडेय इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंचे। इस संबंध में डीएसपी जितेश पांडेय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
मोतिहारी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें-
शादीशुदा बीपीएससी शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया, मामला थाना पहुंचा, होगी जेल
एमपी के डिंडौरी में भैंस ने 8 पैरों वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़