1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. लाइफ गार्ड बना देवदूत, समुद्र में डूब रही लड़की को बचाया, देखें रेस्क्यू का पूरा वीडियो

लाइफ गार्ड बना देवदूत, समुद्र में डूब रही लड़की को बचाया, देखें रेस्क्यू का पूरा वीडियो

 Written By: Shakti Singh
 Published : Aug 30, 2026 12:37 pm IST,  Updated : Aug 30, 2026 12:37 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लड़की लहरों के बीच जाती है। वैसे ही लाइफ गार्ड पानी में छलांग लगा देता है। लड़की के पास पहुंचने के बाद वह आसानी से लहरों के साथ बाहर आ जाता है और लड़की को भी सुरक्षित बाहर लाता है।

Daman life gaurd saves life- India TV Hindi
लाइप गार्ड ने बचाई बच्ची की जान Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात से सटे केंद्र शासित प्रदेश दमन में एक लाइफ गार्ड की सतर्कता और सूझबूझ से 7 साल की लड़की डूबने से बच गई। यह लड़की अपने परिवार के साथ दमन बीच पर घूमने आई थी। बच्ची पानी में खेल रही थी। इसी दौरान एक लहर की चपेट में आ गई और थोड़े गहरे पानी में चली गई। इसके बाद लड़की डूबने लगी, लेकिन तभी लाइफ गार्ड ने उसे देख लिया और बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी। इसके दो मिनट बाद ही वह लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लाया।

घटना दमन के नानी दमन स्थित समंदर तट की है। यहां लाइफ गार्ड सुजल मांगेला ने देवदूत बनकर अपनी सूझबूझ से 7 साल की मासूम की जान बचा ली। सुजल ने पानी की तेज लहरों के बीच छलांग लगाई और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है।

वापी से आया था परिवार

घटना शनिवार शाम की है। वापी से एक परिवार दमन के समंदर तट पर घूमने के लिए आया था, जिसमें 7 साल की लड़की पानी के बीच मस्ती और मौज करने के लिए नहाने के लिए गई। वह पानी की तेज लहरों की चपेट में आकर डूब रही थी, जिसको देख दमन के समंदर तट लाइफ गार्ड सुजल मांगेला अपनी बहादुरी का परिचय दिया और लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। सुजल मांगेला ने समंदर में डूब रही 7 साल की मासूम को डूबते देख पानी की तेज लहरों में छलांग लगाई और मासूम को सुरक्षित बचा लिया। देवदूत बने सुजल मांगेला की हर तरफ तारीफ हो रही है।

भावनगर में दो बच्चों की डूबने से मौत

भावनगर जिले में 23 अगस्त को एक चेक डैम में अपने दोस्तों को बचाने की कोशिश कर रहे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाजा तालुका के मथावाड़ा गांव स्थित चेक डैम पर चार दोस्त पिकनिक मनाने गये थे। अलंग मरीन थाने के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह करीब साढ़े 10 बजे दो बच्चे डूबने लगे। उनके दोस्तों- तुषार शियाल (17) और मिलन शियाल (19) ने उन्हें बचाने की कोशिश की। उन दोनों को बचा तो लिया गया, लेकिन तुषार और मिलन की डूबने से मौत हो गई।" पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिये गए हैं।

यह भी पढ़ें-

लव मैरिज करने वाली बहन राखी बांधने के बाद गायब, पति ने भाई पर ही अपहरण का आरोप लगाया

सड़क पार कर रही मां-बेटियों को बाइक ने रौंदा, 6 साल की ध्वनि की दर्दनाक मौत; वडोदरा हादसे का CCTV

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।