1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सड़क पार कर रही मां-बेटियों को बाइक ने रौंदा, 6 साल की ध्वनि की दर्दनाक मौत; वडोदरा हादसे का CCTV

सड़क पार कर रही मां-बेटियों को बाइक ने रौंदा, 6 साल की ध्वनि की दर्दनाक मौत; वडोदरा हादसे का CCTV

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 28, 2026 11:12 am IST,  Updated : Aug 28, 2026 11:13 am IST

वडोदरा के माणेजा क्रॉसिंग से जाम्बुवा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क पर जा रही महिला और दो बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

वडोदरा में दर्दनाक...- India TV Hindi
वडोदरा में दर्दनाक सड़क हादसा, मासूम बच्ची की मौत। Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के वड़ोदरा शहर में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पैदल सड़क पार कर रही एक महिला और 2 बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद एक बच्ची की मौत हो गई। इस भयानक हादसे का चौंकाने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है।

कैसे हुआ हादसा?

हादसा वड़ोदरा के मकरपुरा क्षेत्र के माणेजा क्रॉसिंग से जाम्बुवा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुआ। वोल्टेम कंपनी के नजदीक मां और दो बेटियां पैदल निकली थीं। वे सड़क पार कर रही थीं, तभी एक 19 साल के बाइक सवार ने उन्हें पूरी स्पीड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में महिला समेत दोनों बच्चियों को गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल एक छोटी बच्ची को तत्काल इलाज के लिए वडोदरा की एसएसजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

सड़क पार करते समय बाइक ने मारी थी टक्कर।
Image Source : REPORTER INPUTसड़क पार करते समय बाइक ने मारी थी टक्कर।

मां की हालत गंभीर

मृतका की पहचान छह वर्षीय ध्वनि जीगर भाई पटेल के रूप में हुई। बच्ची की मां की हालत गंभीर होने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। हादसे की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

CCTV में कैद खौफनाक हादसा-

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच और तलाश तेज कर दी है।

वडोदरा में बस के दरवाजे में फंस गई बच्चे की गर्दन

वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में वडोदरा से एक और दर्दनाक वीडियो सामने आया था। यहां एक बच्चे की गर्दन पार्क के पास खड़ी बस में फंस गई और तड़पकर बच्चे की मौत हो गई।  8 वर्षीय दिव्येश अपनी मां से प्रसाद लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ समय बाद बच्चा जमीन पर बेहोशी की हालत में मिला। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें दिव्येश की गर्दन बस के दरवाजे में फंसी दिख रही थी।

(रिपोर्ट- सत्यम नेवास्कर)

यह भी पढ़ें-

रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा, जयपुर में गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत; भीड़ देखती रही, पिता ने निकाले शव

कबाड़ उतारते वक्त अचानक फटा गाड़ी का डीजल टैंक, 2 मासूम बच्चों समेत 4 की दर्दनाक मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।