1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 6 साल के बच्चे की मौत, नहीं था कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 6 साल के बच्चे की मौत, नहीं था कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jul 25, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 12:11 am IST

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से 6 साल के एक लड़के की मौत हो गई। लड़के की पहचान अव्यान सूर्या के तौर पर हुई, जो केंद्रीय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल सिवान यादव के बेटे थे।

घटना स्थल पर मामले की जांच करते अधिकारी- India TV Hindi
घटना स्थल पर मामले की जांच करते अधिकारी Image Source : REPORTER

 ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में शनिवार शाम को एक छह वर्षीय बच्चे की 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढा प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदा गया था और बारिश के पानी से भरा हुआ था। मृतक बच्चे की पहचान केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव के बेटे अव्यान के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम की है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को अव्यान अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड

सोसायटी निवासी प्रांजल ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे एक बच्चे ने उन्हें अव्यान के डूबने की सूचना दी। उन्होंने अन्य लोगों को बुलाया, जिसके बाद तीन लोग गड्ढे में उतरे और बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह गड्ढा कई दिन पहले प्राधिकरण द्वारा बोरिंग कार्य के लिए खोदा गया था। बारिश के बाद इसमें पानी भर गया था, लेकिन सुरक्षा के लिए न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। लोगों का कहना है कि यदि समय पर सुरक्षा उपाय किए जाते तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

मामले की हो रही है जांच

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम आशुतोष मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें सूचना मिली थी और मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। आशुतोष ने कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि गड्ढे के चारों ओर कोई बैरिकेडिंग नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर साइट के लिए ज़िम्मेदार कॉन्ट्रैक्टर लापरवाही का दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने सभी खुले गड्ढों की तत्काल बैरिकेडिंग करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

युवराज मेहता की भी हुई थी मौत

इससे पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार 16 और 17 जनवरी की रात नोएडा में एक कंस्ट्रक्शन साइट के पास पानी से भरे गड्ढे में गिर गई थी, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई थी।

रिपोर्ट- राहुल ठाकुर, ग्रेटर नोएडा

ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में मुख्यमंत्री की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक

यूपी के बागपत में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात अपराधी विपुल उर्फ खूनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।