उत्तर कन्नड़ जिले के थट्टे हक्कलू नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव के कारण सीपियां इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे 8 लोगों की डूबकर मौत हो गई। भटकल तालुका के तत्तिहक्लू के पास वेंकटपुरा नदी में सीप इकट्ठा करने वाले 14 लोगों का एक समूह पानी के बहाव में बह गया। इस दुखद घटना में 8 लोगों की जान चली गई। इनमें 7 महिलाएं शामिल हैं। 3 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि 3 अन्य को बचा लिया गया है। यह हादसा सुबह लगभग 10:30 बजे हुआ।
अचानक से बढ़ गया नदी का जल स्तर
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समूह (जो सभी सरदाहोल के रहने वाले थे) रोजाना सीप इकट्ठा करने के लिए नदी पर जाता था। जब वे नदी में उतरे, तो पानी केवल घुटनों तक गहरा था। हालांकि, पानी के स्तर में अचानक बढ़ गया। इसके चलते नदी में उतरे सभी लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए।
लापता लोगों की तलाश जारी
उत्तर कन्नडा जिला पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की कि 8 शव (7 महिलाओं और 1 पुरुष के) बरामद कर लिए गए हैं। लापता तीन लोगों (जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं) का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
जीवित बचे लोगों का चल रहा इलाज
स्थानीय मछुआरे, जो सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे थे। तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे। जीवित बचे लोगों को शुरू में आपातकालीन इलाज के लिए भटकल सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति पीएम मोदी की गहरी संवेदनाएं हैं।' पीएम मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ की कामना की है। साथ ही पीएम मोदी ने इस हादसे पर मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का ऐलान किया।
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
इस हादसे में मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने तत्काल राहत उपायों की घोषणा करते हुए कहा, 'मैंने निर्देश दिया है कि मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। जो भी घायल हुए हैं, उनके इलाज का पूरा खर्च हम उठाएंगे।' उन्होंने आगे कहा कि मत्स्य पालन मंत्री मानकल वैद्य को मुआवज़ा वितरण प्रक्रिया की देखरेख करने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें:
पत्नी और सगे बाप के बीच अवैध संबंध, शक में बेटे ने दोनों को मारी गोली, मौके पर मौत
Video: महाराष्ट्र में डीजल को लेकर 'गैलन वॉर', पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान