1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: महाराष्ट्र में डीजल को लेकर 'गैलन वॉर', पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान

Video: महाराष्ट्र में डीजल को लेकर 'गैलन वॉर', पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Shakti Singh
 Published : May 24, 2026 04:49 pm IST,  Updated : May 24, 2026 05:28 pm IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दूसरे पर हमला करता है। इसके बाद कई लोग एक साथ उसके ऊपर गैलन लेकर टूट पड़ते हैं। ये सभी लोग गैलन लेकर डीजल लेने की लाइन में खड़े थे।

gallon- India TV Hindi
परभणी में भिड़े किसान Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में कई लोगों ने डीजल का स्टॉक करना भी शुरू कर दिया है। इस वजह से कुछ इलाकों में पेट्रोल-डीजल की कमी हो रही है। महाराष्ट्र में यह समस्या ज्यादा है। यहां डीजल की ज्यादा किल्लत हो रही है। इस बीच परभणी में डीजल लेने के लिए लाइन में खड़े किसान आपस में भिड़ गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

महाराष्ट्र के ग्रामीण हिस्सों से कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लोग पेट्रोल पंप के बाहर लंबी लाइन में खड़े हैं। इस बीच महाराष्ट्र के परभणी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर लाइन में लगे किसानों के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर बहस हुई और दो गुटों में जोरदार मारपीट शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कुछ कहते हुए दूसरे पर हमला करता है। इसके जवाब में कई लोग गैलन लेकर उसके ऊपर टूट पड़ते हैं। पीड़ित पर गैलन की बरसात हो जाती है। हालांकि, इस घटना किसी को बहुत गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस या किसी अधिकारी ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

फडणवीस ने ईंधन की कालाबाजारी के खिलाफ चेतावनी दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों के नाम पर ईंधन की कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी और कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में बिक्री में अचानक 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। उन्होंने शनिवार को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इसलिए उन्होंने अधिकारियों को किसानों को डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में फिलहाल पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं हैं। इस संबंध में मैंने सभी जिलाधिकारियों और संभागीय आयुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि जहां भी आवश्यक हो, किसानों को डीजल उपलब्ध कराया जाए।"

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: बेटे ने बुजुर्ग मां को जिंदा जलाया, हुई दर्दनाक मौत, सामने आई घटना के पीछे की वजह

NEET पेपर लीक के आरोपी शिवराज मोटेगांवकर का VIDEO वायरल, छात्रों पर छिड़क रहा पानी, दावा- बढ़ेंगे नंबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।