1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में 1 जनवरी से चलेंगी 6000 अतिरिक्त बसें

दिल्ली में 1 जनवरी से चलेंगी 6000 अतिरिक्त बसें

 Written By: IANS
 Published : Dec 10, 2015 08:23 pm IST,  Updated : Dec 10, 2015 08:24 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को कहा कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक दिल्ली में 6,000 अतिरिक्त सरकारी बसें चालाई जाएंगी। दिल्ली सरकार की प्रायोगिक योजना के मुताबिक, एक

buses in delhi- India TV Hindi
buses in delhi

नई दिल्ली: दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को कहा कि एक जनवरी से 15 जनवरी तक दिल्ली में 6,000 अतिरिक्त सरकारी बसें चालाई जाएंगी। दिल्ली सरकार की प्रायोगिक योजना के मुताबिक, एक से 15 जनवरी के बीच शहर में सम और विषम नंबर प्लेट वाले वाहनों को क्रमश: सम और विषम तिथियों को चलाने की अनुमति होगी। ऐसा दिल्ली में वाहनों की वजह से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए किया गया है।

राय ने कहा, "2,000 सीएनजी स्कूल बसों में करीब 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। यात्रियों की सहायता के लिए 'पूछो एप' लांच किया जाएगा, जिसे लोग 25 दिसंबर को अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।"

इस अवधि में एक ही ऑटो दो चालक बारी-बारी से चला सकेंगे, ताकि ऑटो का जयादा समय तक परिचालन हो सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत