1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले, 39 मरीज बीएसएफ कर्मी

मेघालय में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नए मामले, 39 मरीज बीएसएफ कर्मी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2020 04:54 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 04:54 pm IST

मेघालय में बीएसएफ के 39 कर्मियों समेत कम से कम 63 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद रविवार को राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,354 हो गई।

63 more test positive for COVID-19 in Meghalaya, tally 1,354- India TV Hindi
63 more test positive for COVID-19 in Meghalaya, tally 1,354 Image Source : FILE

शिलांग: मेघालय में बीएसएफ के 39 कर्मियों समेत कम से कम 63 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद रविवार को राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,354 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के छह और मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि संक्रमण के 63 नए मामलों में से 48 मामले पश्चिमी गारो हिल जिले से सामने आए जिनमें से 39 मरीज बीएसएफ कर्मी हैं और नौ असैन्य नागरिक हैं। मेघालय में वर्तमान में कोविड-19 के 693 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 655 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत