1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में 71 नए लोगों में मिला कोरोना वायरस का संक्रमण, कुल संख्या 1800 के पार

छत्तीसगढ़ में 71 नए लोगों में मिला कोरोना वायरस का संक्रमण, कुल संख्या 1800 के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2020 07:11 am IST,  Updated : Jun 18, 2020 07:11 am IST

छत्तीसगढ़ में बुधवार को 71 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1864 हो गई है।

Coronavirus Updates, Chhattisgarh Coronavirus Updates, Chhattisgarh Coronavirus Deaths- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में बुधवार को 71 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बुधवार को 71 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1864 हो गई है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि प्रदेश में कुल 71 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि इनमें से 1099 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सबसे ज्यादा नए मामले रायपुर से

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में रायपुर जिले से 25, जांजगीर-चांपा से 10, बलौदाबाजार से 8, रायगढ़ से 5, बेमेतरा, कोरबा, गरियाबंद और महासमुंद से 4-4, जशपुर से 3, दुर्ग से 2 तथा राजनांदगांव और मुंगेली से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि आज कुल 148 लोगों को इलाज के बाद राज्य के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

अब तक कुल 9 लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कुल 113613 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इनमें से अभी तक 1864 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है और कुल 1099 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 756 मरीजों को इलाज किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इस वायरस से संक्रमित 9 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।