1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 7 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

7 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 07, 2016 08:06 pm IST,  Updated : Feb 07, 2016 10:19 pm IST

7 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

6 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी...- India TV Hindi
6 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें-

Big Giant: मोदी ने पारादीप रिफाइनरी का किया उद्घाटन, रिलायंस को पीछे छोड़ आईओसी बनी सबसे बड़ी कंपनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ऑयल कॉपोरेशन (आईओसी) की 34,555 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी का आज उदघाटन किया। इससे आईओसी एक बार फिर से रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़कर देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी कंपनी बन गई है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

हेडली ने कबूला ISI की मदद से किया था मुंबई हमला, गवाही कल

26/11 हमले की साजिश रचने वाले डेविड कोलमैन हेडली ने कबूला है कि इस आतंकी हमले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसकी फौज का हाथ था। यह कबूलनामा उसकी गवाही के ठीक एक दिन पहले सामने आया है। सोमवार को भारत में पहली बार किसी आतंकी की विदेश से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गवाही ली जाएगी।

दिव्यांश की संदिग्ध मौत की जांच CBI से कराने की सिफारिश करेगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दिव्यांश की मौत की जांच सीबीआई से कराने की तैयारी कर चुकी है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि निश्चित तौर पर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की जाएगी। पढ़ने के लिए क्लिक करें

उमर अब्दुल्ला बोले- CM नहीं बनना तो राज्यपाल को बता दें महबूबा

जम्मू-कश्मीर में सरकार को लेकर जारी असमंजस के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यदि महबूबा मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहतीं तो बीजेपी से गठबंधन खत्म क्यों नहीं कर देतीं। उमर ने उन मुद्दों को लेकर महबूबा मुफ्ती पर सवाल उठाए, जिन्हें लेकर वह बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने को राजी नहीं हैं। उमर ने कहा कि बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए जो समझौता उनके पिता ने किया था, वह उसी पर आगे क्यों नहीं बढ़ रहीं? अब उन समझौतों की बात क्यों कर रही हैं? उमर ने यह बात महबूबा के दो दिन पहले बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के संकेत देने के बाद कही है।

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

उत्तर कोरिया के रॉकेट प्रक्षेपण की अमेरिका और जापान ने की निंदा

अमेरिका ने उत्तर कोरिया द्वारा किए गए लंबी दूरी के रॉकेट के प्रक्षेपण को अस्थिरताकारक और उकसाने वाला करार दिया है, वहीं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस प्रक्षेपण की निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

कश्मीर को बना सकता है बातचीत का अहम् मुद्दा पाक

पठानकोट आक्रमण के पश्चात् टली इंडिया एवं पाकिस्तान के विदेश सचिवों की मुलाकात पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है इस मध्य खबर है पाक इसमें कश्मीर मुद्दा ला सकता है। इस तरह पाक पीएम नवाज शरीफ के विदेश मसलों के सलाहकार सरताज अजीज ने बीते शनिवार को इस बात की और इशारा करते हुए कहा कि इंडिया के विदेश सचिव एस जयशंकर के इस्लामाबाद दौरे से प्रारम्भ होने वानी द्विपक्षीय वार्ता में कश्मीर महत्वपूर्ण मुद्दा होने वाला था।

बिजनेस की खबरें-

Gold & Silver Roundup: मांग बढ़ने से सोना 9 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर, 960 रुपए महंगी हुई चांदी

सोने-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह भी तेजी का दौर जारी रहा। विदेशों में मजबूती के रुख और ज्वैलर्स द्वारा शादी विवाह के मौसम की लिवाली बढ़ने के कारण सोने की कीमतें नौ सप्ताह के उच्चस्तर 27,700 रुपए प्रति 10 ग्राम को छू गईं। वहीं, इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का बनाने वालों की खरीदारी से चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई। पिछले हफ्ते सोना 570 रुपए की बढ़त के साथ बंद हुआ। पढ़ने के लिए क्लिक करें

भारतीय अर्थव्यवस्था में धीमी हो रही सुधार की रफ्तार: नोमूरा

भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार की रफ्तार कम हो रही है और ऐसे में वृद्धि की रफ्तार कुछ सुस्त पड़ने की आशंका है। जापानी वित्तीय सेवा कंपनी नोमूरा की एक सर्वे रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरी उपभोग की मांग में सुधार और परिवहन क्षेत्र में तेजी से वृद्धि को समर्थन मिल रहा है, लेकिन कमजोर वैश्विक परिस्थितियां और निवेश में सुस्ती सुधार की रफ्तार को प्रभावित कर रही हैं।

एंटरटेनमेंट की खबरें-

जब पिता का खत पढ़कर स्टेज पर फफक-फफक कर रो पड़ी दीपिका

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में एक अवॉर्ड्स शो के दौरान स्टेज पर भावुक हो गई और अपने आंसुओं को नहीं रोक पाईं। स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंची दीपिका अपने पिता प्रकाश पादुकोण का लिखा खत पढ़ते हुए इमोशनल हो गई। उनके पिता ने यह खत दीपिका और उनकी छोटी बहन को लिखा था।

'असहिष्णुता' पर बोलीं कैटरीना, कहा-भारत बहुत सहनशील और खास स्थान है

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने शनिवार को देश में बढ़ती असहिष्णुता पर अपने साथी कलाकारों की राय से असहमति जताते हुए कहा कि भारत बहुत सहनशील है और वह यहां अपनी पूरी जिंदगी रहना चाहती है। आमिर खान और शाहरुख खान जैसे कई बड़े नाम असहिष्णुता की बढ़ती घटानाओं को लेकर चिंता जता चुके हैं, जबकि अनुपम खेर और मधुर भंडारकर जैसे अन्य कलाकारों ने खुले तौर पर इस बहस को अस्वीकार किया है।

खेल की खबरें-

डोपिंग में फंसे यासिर शाह, 3 महीनों का लगा बैन

पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह को पिछले साल डोप परीक्षण में विफल रहने पर गलती स्वीकार करने के बाद तीन महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह जानकारी दी। आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘आईसीसी डोपिंग रोधी संहिता के नियम 2.1 के उल्लंघन का दोष स्वीकार करने के बाद शाह को क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों से तीन माह के लिए निलंबित किया गया है।’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘शाह ने 12 नवंबर 2015 को यूएई के अबु धाबी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच समाप्त होने के बाद आईसीसी के प्रतियोगिता के दौरान परीक्षण कार्यक्रम के तहत मूत्र नमूना मुहैया कराया था।’

12वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत का दबदबा, 21 गोल्‍ड के साथ नंबर वन पर

दक्षिण एशियाई खेलों में भारत को दबदबा बरकरार है। भारत अभी 20 गोल्‍ड, 8 सिल्‍वर और 1 कांस्‍य के साथ पदक तालिका में नंबर पर कायम है। हालांकि कुल पदकों के मामले में श्रीलंका और भारत के बीच टक्‍कर है। दोनों देशों के 30-30 पदक हैं। भारत के कुल 30 पदक हैं, जबकि श्रीलंका के 5 गोल्‍ड,15 सिल्‍वर और 10 कांस्‍य के साथ कुल 30 पदक हैं। तीसरे नंबर पर बांग्‍लादेश कुल 14 पदकों के साथ मौजूद है। भारत का भारोत्तोलन, साइकिलिस्टों, तैराकी और कुश्‍ती में दबदबा कायम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत