1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिव्यांश के मौत की CBI जांच की सिफारिश करेगी दिल्ली सरकार!

दिव्यांश के मौत की CBI जांच की सिफारिश करेगी दिल्ली सरकार!

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 07, 2016 08:59 pm IST,  Updated : Feb 07, 2016 09:09 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आज कहा कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल के एक छात्र की मौत की वर्तमान जांच में खामियों को देखते हुए वह इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी। उधर, छह

manish sisodia- India TV Hindi
manish sisodia

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आज कहा कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल के एक छात्र की मौत की वर्तमान जांच में खामियों को देखते हुए वह इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी। उधर, छह वर्षीय बच्चे के हताश माता पिता ने इस मामले में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के हस्तक्षेप की मांग की।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार दिव्यांश काकोरा की मौत की सीबीआई जांच की जल्द सिफारिश करेगी। लड़के के पिता ने भी कल यह मांग करते हुए आरोप लगाया था कि बच्चे की मौत से पहले उसका यौन शोषण किया गया और उसके गुप्तांगों पर चोट के निशान थे।

सिसोदिया ने कहा, हमने दिव्यांश की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश का फैसला किया है। हम वर्तमान जांच में खामियां देख सकते हैं। उन्होंने कहा, दिव्यांश के माता पिता ने गंभीर आरोप लगाया है।

उधर, बच्चे के पिता ने स्मृति को पत्र लिखकर मामले की जांच सीबीआई को सौंपना सुनिश्चित करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की। इस पत्र की एक प्रति प्रधानमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत