1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में कारवार तट के पास 26 लोगों से भारी नाव डूबी, 8 लोगों की मौत, 17 को बचाया गया

कर्नाटक में कारवार तट के पास 26 लोगों से भारी नाव डूबी, 8 लोगों की मौत, 17 को बचाया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2019 09:01 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 09:27 pm IST

कर्नाटक में एक नौका के डूब जाने से 8 लोगों की डूबकर मौत हो गयी और अन्य लापता हैं। नौका में 28 श्रद्धालु थे जो अरब सागर में कुरुम्गद द्वीप से कारवार तट की ओर लौट रहे थे।

The Indian Navy has also been roped in to assist in the search operation off Karwar bridge in Kali R- India TV Hindi
The Indian Navy has also been roped in to assist in the search operation off Karwar bridge in Kali River

बेंगलुरु: कर्नाटक में एक नौका के डूब जाने से 8 लोगों की डूबकर मौत हो गयी और अन्य लापता हैं। नौका में 26 श्रद्धालु थे जो अरब सागर में कुरुम्गद द्वीप से कारवार तट की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कुरुम्गद द्वीप पर एक वार्षिक मेले का आयोजन हुआ था। वहीं नरसिंह स्वामी (भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह) का मंदिर स्थित है। 

Related Stories

पुलिस ने बताया, ‘‘मेले में हिस्सा लेने के लिये करीब 1,000 लोग गये थे। तट की ओर लौटते समय यह नौका डूब गयी जिसमें 26 लोग सवार थे।’’ उन्होंने बताया कि 8 शव निकाले गये हैं और बचाव कार्य जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत