1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कर्नाटक: आनंद सिंह की पत्नी ने MLA गणेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

कर्नाटक: आनंद सिंह की पत्नी ने MLA गणेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2019 07:31 am IST,  Updated : Jan 21, 2019 07:31 am IST

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक आनंद सिंह की पत्नी ने रविवार को पार्टी विधायक जी. एन. गणेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी।

Karnataka Congress MLA Anand Singh hospitalised after brawl in resort, wife warns of legal action | - India TV Hindi
Karnataka Congress MLA Anand Singh hospitalised after brawl in resort, wife warns of legal action | PTI

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक आनंद सिंह की पत्नी ने रविवार को पार्टी विधायक जी. एन. गणेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी। आपको बता दें कि आनंद सिंह पार्टी विधायक गणेश के साथ एक कथित विवाद में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। आनंद की पत्नी लक्ष्मी सिंह ने मुंबई में कहा कि अगर यह सच है कि गणेश ने मेरे पति के साथ मारपीट की है तो मैं और मेरे बच्चे चुप नहीं बैठेंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मी इस समय एक रिश्तेदार की शादी में भाग लेने के लिए मुंबई में हैं और जल्द ही उनके बेंगलुरु लौटने की संभावना है। इससे पहले कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम ने उस वक्त अजीबोगरीब मोड़ ले लिया जब कांग्रेस के विधायक जे. एन. गणेश की झड़प अपनी ही पार्टी के विधायक आनंद सिंह से हो गई। इस बीच, कांग्रेस ने पार्टी विधायक दल की अहम बैठक में हिस्सा नहीं लेने वाले अपने 4 विधायकों को नोटिस जारी किया है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी के दोनों विधायकों के बीच झड़प की घटना शनिवार की रात शहर के उस रिजॉर्ट में हुई जहां कांग्रेस के विधायक शुक्रवार से ही जमे हुए थे। मुख्य विपक्षी भाजपा की ओर से कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिराने की कथित कोशिशों के कारण इन विधायकों को रिजॉर्ट में रखा गया था। बल्लारी जिले के कम्पली विधानसभा क्षेत्र से विधायक जे. एन. गणेश के साथ हुई कथित झड़प के बाद इसी जिले के होसपेट से विधायक आनंद सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत