1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MP में 3 साल में विज्ञापन पर 800 करोड़ रुपये खर्च

MP में 3 साल में विज्ञापन पर 800 करोड़ रुपये खर्च

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2017 11:17 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 11:17 pm IST

मध्यप्रदेश सरकार ने बीते तीन वर्षो में 800 करोड़ रुपये सिर्फ विज्ञापन पर खर्च किए हैं। यह खुलासा कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने एक प्रश्न के जवाब के आधार पर किया।

Shivraj Singh chouhan- India TV Hindi
Shivraj Singh chouhan

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने बीते तीन वर्षो में 800 करोड़ रुपये सिर्फ विज्ञापन पर खर्च किए हैं। यह खुलासा कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने एक प्रश्न के जवाब के आधार पर किया। 

विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सोमवार को पटवारी ने कहा, "एक प्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया है कि विज्ञापन पर सरकार ने तीन वर्षो में आठ हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। प्रदेश पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है, दूसरी तरफ प्रचार-प्रसार पर साल दर साल खर्च बढ़ता जा रहा है।" 

उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ मुख्यमंत्री के व्यवहार, अच्छे काम पर पत्रकारों को राशि देकर संपादकीय लिखवाई गई और प्रकाशित कराई गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत