1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाड़ी के ब्रेक फेल होने से 9 लोगों की मौत, 5 घायल

गाड़ी के ब्रेक फेल होने से 9 लोगों की मौत, 5 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 08:13 pm IST

अंबाजी जिले में त्रिसुलिया घाट के नजदीक एक वाहन के ब्रेक फेल होने से 9 लोगों की मौत हो गयी है और 5 लोग घायल हो गए हैं।

ACCIDENT- India TV Hindi
गाड़ी के ब्रेक फेल होने से 9  लोगों की मौत Image Source : ANI

अंबाजी। गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अंबाजी जिले में थ्रसुलिया घाट के नजदीक एक जीप के ब्रेक फेल होने से 9 लोगों की मौत हो गयी है और 5 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि यह जीप अंबाजी की तरफ जा रही थी, जैसे ही यह थ्रसुलिया घाट के नजदीक ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। हादसे के वक्त जीप में 25 लोग सवार थे, जिनमे से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत