1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर में भूस्खलन के कारण पांच बच्चों सहित 9 लोगों की मौत

मणिपुर में भूस्खलन के कारण पांच बच्चों सहित 9 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2018 01:43 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 01:43 pm IST

मणिपुर के तमेंगलोंग जिले में बुधवार को भूस्खलन की घटना में पांच बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष अदिम पनमेई ने कहा कि मृतकों में तीन लड़कियां व दो लड़के हैं, जबकि दो और बच्चे लापता है।

9 people including five children died due to landslides in...- India TV Hindi
9 people including five children died due to landslides in Manipur

इंफाल: मणिपुर के तमेंगलोंग जिले में बुधवार को भूस्खलन की घटना में पांच बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष अदिम पनमेई ने कहा कि मृतकों में तीन लड़कियां व दो लड़के हैं, जबकि दो और बच्चे लापता है। (डोनाल्ड ट्रंप ने डेविड हेल को अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के लिए नामित किया )

पनमेई व उनकी टीम पुलिस व अग्निशमन कर्मियों के साथ दो लापता बच्चों की तलाश कर रही है, लेकिन जिला कलेक्टर रवींद्र सिंह ने कहा कि उनके जीवित होने की उम्मीद कम है। नागालैंड से लगा राष्ट्रीय राजमार्ग भी भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ है।

मार्ग पर यातायात को रोका गया है। वहीं, एक अन्य घटना में एक मां व उसकी 9 साल की बेटी इरिल नदी में मंगलवार को तेज बहाव में बह गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत