1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में तेंदुए के हमले में गई एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान

झारखंड में तेंदुए के हमले में गई एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2019 01:05 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 01:05 pm IST

झारखंड में तेंदुए ने ली एक बुजुर्ग की जान। दरअसल, झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के नशी गांव में घुसे एक तेंदुए के हमले में साठ वर्षीया बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गयी।

representational image- India TV Hindi
representational image

झारखंड में तेंदुए ने ली एक बुजुर्ग की जान। दरअसल, झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के नशी गांव में घुसे एक तेंदुए के हमले में साठ वर्षीया बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गयी। मृतक की पहचान सोनामुनी टुडू के रूप में हुई है। जबकि वहीं अन्य पांच लोग हमले से घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस द्वारा दी गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गांव में घुसे हुए तेंदुए ने अब तक कई ग्रामीणों पर हमला किया है। अधिकारी ने कहा कि, ‘‘तेंदुए के हमले में 60 वर्षीय सोनामुनी टुडू की मौके पर ही मौत हो गयी। तथा अन्य घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

यह जानकारी मिलते ही वन रेंजर अनिल कुमार सिंह वहां पहुंचे। अनिल ने मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये एवं घायलों को उनके इलाज के लिए 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की। वन विभाग की टीम गांव में घुसे तेंदुए को जंगल में खदेड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत