1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्वी दिल्ली में इमारत ताश के पत्तों की तरह ढही, कोई हताहत नहीं

पूर्वी दिल्ली में इमारत ताश के पत्तों की तरह ढही, कोई हताहत नहीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2017 09:11 am IST,  Updated : Jul 02, 2017 09:11 am IST

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में बीती रात तीन मंजिला एक इमारत भरभराकर ढह गई

Building collapse in east delhi- India TV Hindi
Building collapse in east delhi

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में बीती रात तीन मंजिला एक इमारत भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त इमारत में एक परिवार मौजूद था लेकिन लोगों ने एनडीआरएफ की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया...हादसे में उन्हें हल्की चोटें आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इमारत की जर्जर हालत के बारे में कई बार प्रशासन से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

जिस वक्त इमारत गिरी इस समय बिल्डिंग में चार से पांच लोग मौजूद थे लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। .इमारत के गिरने से पास के दूसरे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत