1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक साल पहले सामान डिलिवर करने निकला ट्रक गंतव्य पर पहुंचा, देर रात की डिलिवरी

एक साल पहले सामान डिलिवर करने निकला ट्रक गंतव्य पर पहुंचा, देर रात की डिलिवरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2020 11:23 am IST,  Updated : Jul 20, 2020 11:23 am IST

रविवार की देर रात तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में एक ट्रक पहुंचा। ट्रक में एयरोस्पेस क्षैतिज आटोक्लेव लाया गया था, जिसे रविवार की देर रात विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में डिलिवर किया गया।

एक साल पहले सामान डिलिवर करने निकला ट्रक गंतव्य पर पहुंचा, देर रात की डिलिवरी- India TV Hindi
एक साल पहले सामान डिलिवर करने निकला ट्रक गंतव्य पर पहुंचा, देर रात की डिलिवरी Image Source : ANI

तिरुवनंतपुरम (केरल): रविवार की देर रात तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में एक ट्रक पहुंचा। ट्रक में एयरोस्पेस क्षैतिज आटोक्लेव लाया गया था, जिसे रविवार की देर रात विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में डिलिवर किया गया। यहां गौर देने वाली बात यह है कि एयरोस्पेस क्षैतिज आटोक्लेव को लेकर ट्रक एक साल पहले महाराष्ट्र से चला था, जो अब अब एक साल बाद अपने गंतव्य पर पहुंचा है।

यह ट्रक रविवार दोपहर को ही तिरुवनंतपुरम शहर में दाखिल हो गया था। लेकिन, फिर विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र पहुंचते-पहुंचते रात हो गई। रविवार को ट्रक के साथ आए कर्मचारियों ने अंदेशा जताया था कि वह रविवार को ही सामान की डिलीवरी कर देंगे। इसके बाद रविवार की देर रात को सामान डिलीवर कर दिया गया। कर्मचारियों ने रविवार को बताया था कि ट्रक की यात्रा जुलाई 2019 में शुरू हुई थी, जो 4 राज्यों से होते हुए तिरुवनंतपुरम पहुंचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत