Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खो गया आपका आधार कार्ड, अब क्या करें? जानिए दोबारा कैसे मिलेगा

खो गया आपका आधार कार्ड, अब क्या करें? जानिए दोबारा कैसे मिलेगा

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Sep 21, 2020 11:37 pm IST, Updated : Sep 21, 2020 11:38 pm IST

आधार कार्ड आज के समय सबसे ज्यादा जरुरी दस्तावेजों में से एक हैं। ऐसे में अगर ये खो जाए तो निश्चित तौर पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अब अगर ऐसी परिस्थिती आपके सामने आए तो आपको क्या करना है हम आपको बताते है।

Aadhaar Card lost how to download new Uidai guidelines- India TV Hindi
Aadhaar Card lost how to download new Uidai guidelines

नई दिल्ली: आधार कार्ड आज के समय सबसे ज्यादा जरुरी दस्तावेजों में से एक हैं। ऐसे में अगर ये खो जाए तो निश्चित तौर पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अब अगर ऐसी परिस्थिती आपके सामने आए तो आपको क्या करना है हम आपको बताते है। आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दोबारा अपना आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले आधार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 'ऑर्डर आधार रीप्रिंट' ऑपशन पर क्लिक करना होगा।

इस स्टेप के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपके 12 अंकों का आधार नंबर या 16 अंकों का वर्चुअल आईडी नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद अगर आपका आधार नंबर रजिस्टर है तो ठीक और नहीं तो 'मोबाइल नंबर इज नॉट रजिस्टर' ऑपशन पर क्लिक करना होगा। अब मोबाइल नंबर को दर्ज करने को कहा जाएगा। अपना नंबर दर्ज करने के बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा। 

READ: Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-Dhan Yojana: रोजना जमा करें 2 रुपए, मिलेगी 3000 रुपए की पेंशन, देखें पूरी जानकारी

इस स्टेप के बाद आपको ओटीपी को सबमिट करना है। इसके बाद नेकस्ट पेज पर आपको 50 रुपए फीस देने का ऑपशन आएगा। फीस देने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। इसके बाद UIDAI आधार कार्ड को दोबार प्रिंट करके आपके रजिस्टर पते पर भेज दिया जाएगा। यह वह तरीका है जिससे आप आधार कार्ड खो जाने पर उसे दोबार पा सकते है। 

UIDAI की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक आप उसकी वेबसाइट से 50 रुपए का शुल्क चुकाने के बाद आधार को रीप्रिंट करने का आवेदन कर सकते हैं। आपके पेमेंट करने के 5 दिन के अंदर स्पीड पोस्ट के जरिये आपको आधार कार्ड मिल जाएगा। अगर आपने आधार कार्ड रीप्रिंट करने के लिए ऑर्डर कर दिया है और आपके पास अब तक आधार नहीं पहुंचा है तो आप इसका स्टेट्स भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर ही जाना होगा।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement