1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लॉकडाउन के सख्ती से पालन के चलते दमन और दीव में नहीं पहुंचा कोरोना वायरस

लॉकडाउन के सख्ती से पालन के चलते दमन और दीव में नहीं पहुंचा कोरोना वायरस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 01:34 pm IST

केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के दमन और दीव जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है।

Daman and Diu, Daman and Diu Coronavirus, Daman and Diu Covid-19, Daman and Diu Coronavirus- India TV Hindi
दमन और दीव जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

दमन: केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के दमन और दीव जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। स्थानीय प्रशासन ने इसका श्रेय लॉकडाउन के आदेशों के सख्त अनुपालन और ‘कोरोना योद्धाओं’ की प्रतिबद्धता को दिया है। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दमन और दीव में करीब 2.5 लाख औद्योगिक श्रमिक हैं और यह जगह पर्यटकों के बीच भी खासी लोकप्रिय है।

’75 दिन सख्ती से हुआ लॉकडाउन का पालन’

उन्होंने कहा कि संक्रमण से 2 सबसे प्रभावित राज्यों, गुजरात के साथ सीमा लगने और महाराष्ट्र से करीब होने के बावजूद ये जिले अब तक बीमारी से मुक्त हैं क्योंकि लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का जनता ने पालन किया है। दादर और नगर हवेली में कोविड-19 के 19 मामले हैं लेकिन दमन और दीव में अब तक कोई मामला नहीं आया है। पटेल ने कहा, ‘हम यह सफलता इसलिए प्राप्त कर पाए हैं क्योंकि हमारे ‘कोरोना योद्धाओं’ ने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। हम लोगों को 75 दिन के लिए लॉकडाउन का पालन करने के लिए तैयार कर पाए।’

महाराष्ट्र और गुजरात के करीब है इलाका
उन्होंने कहा, ‘दमन और दीव में एक भी मामला नहीं है क्योंकि लोगों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ लॉकडाउन का पालन किया है।’ हालांकि, अधिकारी चौकन्ने हैं क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र से करीब है। केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए डेटा के मुताबिक करीब 17,965 नमूनों की जांच की गई है जिनमें 12,310 दादर और नगर हवेली में, दमन में 4,723 और दीव में 1,112 नूमनों की जांच शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत