1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अधीर का अटैक: भाजपा नेता की तरह काम कर रहे हैं सत्‍यपाल मलिक, उन्‍हें बीजेपी अध्‍यक्ष होना चाहिए

अधीर का अटैक: भाजपा नेता की तरह काम कर रहे हैं सत्‍यपाल मलिक, उन्‍हें बीजेपी अध्‍यक्ष होना चाहिए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 26, 2019 08:48 am IST,  Updated : Aug 26, 2019 08:49 am IST

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर जोरदार हमला बोला है।

Adhir Ranjan - India TV Hindi
Adhir Ranjan 

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक पर जोरदार हमला बोला है। जम्‍मू कश्‍मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद से विपक्षी दलों के नेताओं को जम्‍मू कश्‍मीर में न घुसने देने की कार्रवाई पर पलटवार करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक किसी बीजेपी नेता की तरह काम कर रहे हैं। साथ ही उनके बयान भी भाजपा कार्यकर्ता जैसे ही प्रतीत हो रहे हैं। 

राज्‍यपाल मलिक पर हमला बोलते हुए चौधरी ने यहां तक कह दिया कि मुझे तो लगता है कि भारतीय जनता पार्टी को सत्‍यपाल मलिक को जम्‍मू कश्‍मीर बेजेपी का अध्‍यक्ष बना दिया जाना चाहिए। 

बता दें कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद हालात का जायजा लेने के लिए कश्मीर जाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेताओं को राज्य प्रशासन ने शनिवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी और उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत