1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. धारा 370: अधीर रंजन चौधरी से सोनिया गांधी नाराज, मनीष तिवारी को सराहा

धारा 370: अधीर रंजन चौधरी से सोनिया गांधी नाराज, मनीष तिवारी को सराहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2019 02:46 pm IST,  Updated : Aug 06, 2019 02:46 pm IST

कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठतम नेता और यूपीए चेयरपर्सन अपनी पार्टी के नेता आधीर रंजन चौधरी के उस बयान पर नाराज हैं जिसमें अधीर ने कहा था कि कहा कि कश्मीर का मसला संयुक्त राष्ट्र (UN) में है और UN इसे मॉनिटर कर रहा है, तो इस मामले पर सरकार कैसे बिल बना सकती है।

Sonia Gandhi is angry over Adhir Ranjan Chowdhury Statement on Kashmir and UN monitoring - India TV Hindi
Sonia Gandhi is angry over Adhir Ranjan Chowdhury Statement on Kashmir and UN monitoring  Image Source : LOK SABHA TV

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठतम नेता और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी के नेता आधीर रंजन चौधरी के उस बयान पर नाराज हैं जिसमें अधीर ने कहा था कि कहा कि कश्मीर का मसला संयुक्त राष्ट्र (UN) में है और UN इसे मॉनिटर कर रहा है, तो इस मामले पर सरकार कैसे बिल बना सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी को अपनी नाराजगी भेजी है।

मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर का मसला संयुक्त राष्ट्र (UN) में है और UN इसे मॉनिटर कर रहा है, तो इस मामले पर सरकार कैसे बिल बना सकती है। 

इसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र मॉनिटर करे? अमित शाह ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कश्मीर पर संसद ही सर्वोच्च है। कश्मीर को लेकर नियम-कानून और संविधान में बदलाव से कोई नहीं रोक सकता। जब मैं जम्मू कश्मीर कहता हूं तो उसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन भी शामिल है और दोनों भारत के अभिन्न अंग हैं।

हालांकि सोनिया गांधी ने कश्मीर मुद्दे और धारा 370 पर लोकसभा में पार्टी का रुख रखने के लिए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी को सराहा है, सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने कहा है कि मनीष ने पार्टी का रुख साफ और सही तरीके से रखा है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत